फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटा मंडी में तड़तड़ाई गोलियां, तीन घायल

विज्ञापन
फोटो-9- रवि मिश्रा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। गांधीगंज ईंटामंडी के पास बुधवार की रात दो पक्षों में गोलियां चल गईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से तीन युवक घायल हो गए हैं। सूचना पर एसपी और अपर एसपी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घायलों को जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधीगंज ईंटा मंडी निवासी मनोज बेलौंहा और कच्ची छावनी पुरानी बाजार निवासी रवि मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर बुधवार की रात विवाद हो गया। मोबाइल पर बातचीत के बाद रवि अपने दोस्त नितिन और दो अन्य युवकों के साथ ईंटा मंडी पहुंचा। वहां मनोज अपने साथी विजय कुमार और नीरज के साथ मौजूद था। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष तमंचे से फायरिंग करने लगे। लोग बताते हैं छह-सात फायर हुए हैं। गोली लगने से रवि, विजय और नितिन घायल हो गए।
सूचना मिलने पर एसपी धवल जायसवाल, एएसपी शैलेंद्र राय और कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी तमंचा लेकर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रवि के गर्दन के पास, विजय के हाथ-पैर में और नितिन के हाथ में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाल ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों पक्ष से हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शाम को घायल रवि के पिता रामचंद्र की तहरीर पर मनोज, विजय और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। फोरेंसिक व डाग स्क्वॉड की टीम ने भी जांच की है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल तीनों आरोपियों का पुलिस सुरक्षा में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें