फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
श्रीतुलसी जयंती पर जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य को मिथिला के मखाने की माला व शाल पहनाने के बाद अ - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। गोस्वमी तुलसीदास की जयंती तुुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य सहित वृंदावन के संत ने तुलसीदास की विधिविधान से पूजा पाठ कर मनाई। कस्बे में भगवान राम की झांकियां निकाली गईं। वही धर्मनगरी सहित दिव्यांग विश्वविद्यालय जगद्गुरू रामभद्राचार्य में जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तुलसीपीठ के जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने तुलसीदास की मूर्ति को स्नान कराने के बाद विधि विधान से पूजा पाठ किया। कहाकि राजापुर का अयोध्या की तरह विकास कराया जाएगा। तुलसीपीठ परिसर में बिहार भाजपा कार्यसमिति के सदस्य संजीव कुमार मिश्र ने मिथिला के मखाने की माला, साफी व अन्य सामग्री जगद्गुरु को भेंट की। इस दौरान जगद्गुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास आदि मौजूद रहे।
वही तुलसी कुटीर में हो रहे तुलसी महोत्सव कार्यक्रम में हो रहे नवान्ह्परायण पाठ का समापन हुआ। कस्बे में धूमधाम से संत तुलसीदास सहित श्रीराम, माता सीता की झांकियां निकाली गई। कीर्तन मंडलीय ने तुलसी गायन कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

तुलसीदास के रचनाओं को संगीत के साथ प्रस्तुत किया
चित्रकूट/खोही। गोस्वमी तुलसीदास की जयंती पर संस्कृति मंत्रालय अयोध्या शोध संस्थान ने तुलसी दास के पदों पर आधारित संगीत के साथ प्रस्तुतियां दी। वही गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय रहा साहित्य में राष्ट्रीय चेतना। कार्यक्रम अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डा. लवकुश द्विवेदी व जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश दुबे ने शुभारंभ किया। डा, विवेक, डा. राजा पांडेय, छात्रा प्रतीक्षा मिश्रा ने गोस्वमी तुलसीदास की रचनाओं संगीत के साथ प्रस्तुती दी। सचिव डा. गोपाल मिश्र, डा. महेंद्र कुमार उपाध्याय, रमापति मिश्रा, डा. अंबरीश राय, प्रतिमा शुक्ला, डा. किरण डा. विनोद कुमार, डा. शशिकांत त्रिपाठी, डा. राममूर्ति त्रिपाठी, एसपी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

श्रीतुलसी जयंती पर उनकी जन्मस्थली राजापुर में निकली गोस्वामी तुलसीदास की शोभायात्रा। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें