फोटो नंबर- 1- शहर में निकली छात्राओं की जागरूकता रैली। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएमओ कार्यालय से रैली निकाली गई। इसमें बेटा बेटी एक समान, बेटी है कुदरत का अनमोल उपहार, जीने और शिक्षा का दो अधिकार आदि नारे लगाकर लोगों को बालक और बालिका में अंतर न करने और बराबर स्नेह देने के लिए जागरूक किया गया।
सीएमओ कैंपस से रैली को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़काें को टक्कर ही नहीं दे रही, बल्कि उनसे आगे भी निकल रही है। यह रैली निश्चित रूप से जनमानस में यह संदेश देने में कामयाब रहेगी कि बेटा बेटी में अंतर न करें।
सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय है। गर्भस्थ शिशु, भ्रूण के लिंग की जांच कराना कानूनी अपराध है। नियमों के उल्लंघन करने पर कारावास के साथ जुर्माने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालक और बालिका को समान प्यार और अवसर देने के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी की छात्राओं की रैली निकाली गई।
रैली में एसीएमओ डॉ. आरके चौरिहा, डीपीएम आरके करवरिया, डीडीएम संतोष श्रीवास्तव, एआरओ रामजी मौर्य, ज्ञानचंद शुक्ला, अरुण कुमार, राजेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।