फोटो नंबर- 12- सदगुरु शिक्षा समिति के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं?
- फोटो : CHITRAKOOT
खोही (चित्रकूट)। सद्गुरु महोत्सव सांस्कृतिक संध्या में छात्र छात्राओं की प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक की विभिन्न कक्षाओं में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी एकल व सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
सद्गुरु शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अमेरिका न्यू जर्सी से आए गिरीश भाई पटेल, कल्पना बेन पटेल, नीतिनभाई, किन्नरी बेन व ट्रस्टी डॉ. बीके जैन ने सद्गुरु के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया।
महोत्सव में प्रथम दिन बुधवार को सांस्कृतिक संध्या में विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सद्गुरु सभागार में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर उषा जैन, आरबी सिंह चौहान सहित सदगुरु ट्रस्ट व शिक्षा समिति के अन्तर्गत संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य मौजूद रहे।