फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से धान की फसल खाक

विज्ञापन
राजापुर के मलवारा गांव में आग से जलता किसान का घर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर। विकास खंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचाडीह के मजरे गढ़वा में आग लगने से चार सौ क्विंटन धान जलकर राख हो गया। किसान रातभर आग बुझाने में लगे रहे। कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ऊंचाडीह गांव के मजरे गढ़वा में एक खलिहान में कई किसानों की धान की फसल रखी हुई थी। जिसमेें सोमवार की देर शाम को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे खलिहान में रखी फसल जलने लगी। जिससे लगभग 400 क्विंटल धान जल गया। ग्रामीण पंकज कुमार ने बताया कि कई किसानों की फसल रखी हुई थी। पांच लाख से अधिक का नुकसान किसानों का हुआ है।
राजापुर। थाना क्षेत्र के मलवारा गांव में अज्ञात कारण के चलते किसान के घर में आग लग गई। जिससे लाखों रुपये की गृहस्थी के साथ अनाज भी राख हो गया। गांव के किसान माताबदल ने बताया कि सोमवार की रात को परिवार घर में सो रहा था। अचानक देर रात को घर के एक हिस्से में आग लगने की जानकारी हुई तो परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों आग को बुझाने का प्रयास किया। पीड़ित किसान ने बताया कि अनाज व अन्य सामग्री समेत लगभग एक लाख की संपत्ति राख हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें