फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 किलो गांजे के साथ चार दबोचे

विज्ञापन
ोटो नंबर-10- गांजे के साथ पकड़े गये आरोपी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस ने 56 किलो अधिक गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कारों के पास से तमंचे और कार भी मिली है। आरोपियों में तीन सोनभद्र और एक बांदा जिले का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि एएसपी शैलेंद्र कुमार राय व सीओ हर्ष पांडेय ने बुधवार शाम पुलिस के साथ झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शक होने पर खुटहा गांव के मोड़ के पास स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाया। कार में भारी मात्रा में गांजा भरा था। युवक कार छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेरकर उन्हें दबोच लिया। कार से दो बोरे में 28 बंडल गांजा भरा मिला। गांजे का वजन 56 किलो 600 ग्राम है। तस्कारों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी मिले हैं।
एसपी ने बताया कि तस्करों ने अपने नाम मानपुर थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र निवासी शिवकुमार यादव, सोनभद्र के खलिहारी निवासी सुरेश कुमार, रायपुर सोनभद्र निवासी अजीमुलहक अंजारी और मरका बांदा निवासी प्रदीप मिश्रा उर्फ मंगल बताए हैं। आरोपी बिहार से गांजा लाकर प्रदेश के जनपदों में तस्करी करते थे। कोतवाली कर्वी में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें