फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम के बताए मार्ग पर चलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव धूमधाम मनाया। परशुराम की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शहर के शृंगार पैलेस में कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व विधायक आनंद शुक्ला व आयोजक रामसागर चतुर्वेदी ने की। उमादत्त मिश्र, अखिलेश कुमार पांडेय आदि ने कहा कि भगवान परशुराम ने धरती पर अन्याय करने वाले आसुरी प्रवृत्ति के लोगों का संहार किया। सभी को मानव मूल्यों की रक्षा करने के लिए सजग रहना चाहिए। इस मौके पर चंद्र प्रकाश तिवारी, राजनारायण शुक्ल, मनोज तिवारी, शेखर मिश्र, आदि मौजूद रहे।
मऊ संवाददाता के अनुसार, कस्बे में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने परशुराम की मूर्ति की पूजा की। कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के दशमहावतारों में छठवे अवतार हैं। उनके दिखाए रास्ते पर सभी को चलना चाहिए। अन्याय नहीं सहना चाहिए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष के अध्यक्ष राजभूषण द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज कुरीतियों से दूर रहकर समाज के भलाई के लिए कार्य करे। परशुराम का मंदिर बनाने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रधान अमित द्विवेदी, अवधनरेश त्रिपाठी, चंद्रेश गौतम, सूर्य प्रकाश, मिठाईलाल व जय प्रकाश तिवारी, गमल द्विवेदी, रमा चंद्र ओझा, आदि मौजूद रहे। इसी तरह राजापुर, मऊ, मानिकपुर आदि स्थानों पर भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें