फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से अगले साल मिलने लगेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मंगलवार को सिलौटा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं इंटेकवेल टिकरा का औचक निरीक्षण किया। यह परियोजना 2023 में चालू हो जाएगी और 2051 इससे पानी की सप्लाई होगी। ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 21 सौ टीएल की है। वाटर ट्रीटमेंट से छह पंप हाउस बनेंगे। 17 जगहों पर जंक्शन बनाकर पानी जाएगा। यह 77 गांवों को कवर करेगा। प्रति व्यक्ति 55 लीटर पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी ली कि अगर टैंक में बालू, कचरा हो जाएगा तो इसकी साफ सफाई कैसे की जाएगी। इस व्यवस्था को भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि इसमें 24 घंटे पानी उपलब्ध रहना चाहिए। बिजली का इस्टीमेट बनाकर कनेक्शन करा लिया जाए। बताया कि सितंबर तक ट्रीटमेंट प्लांट का टारगेट है जो समय से पूर्ण हो। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरण, टीपीआई अभय नारायण दीक्षित, पीएमसी ध्रुव शुक्ला, प्रोजेक्ट मैनेजर एलएनटी संजीव श्रीवास्तव, जल निगम के एक्सईएन राजेंद्र सिंह आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें