फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
फोटो-2- रक्तदान के बाद महादानी को प्रमाण पत्र देते डाक्टर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें पांच लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार खरे ने किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान बहुत ही अच्छा कार्य है। कोई भी स्वस्थ पुरुष 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु में रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट रक्तदान करने से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

रक्तदान कोष प्रभारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान शिविर में सहयोग करने वाले भी महान होते हैं। बिना उनके सहयोग के कार्य नहीं होते। रक्तदान करने वाले महादानियों में संध्या देवी, अशोक कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार वर्मा, विशाल पाल, शिवम सिंह वर्मा शामिल हैं। डॉ. बृजेश सिंह, शैलेंद्र कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रताप, शंकरदीन विशाल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, संदीप कुमार, नाजिस वसीम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें