फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क हादसों में भाई-बहन समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा निवासी बहन भाग्यवती (28) को पहाड़ी थाना क्षेत्र के चौरा निवासी भाई रामलखन (22) शनिवार की शाम को मायके चौरा गांव बाइक से ले जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भौंरी कस्बा स्थित बने ब्रेकर पर पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार ने हेलमेट पहना था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कर्वी कोतवाली अंतर्गत लोढ़वारा कालोनी निवासी सत्येंद्र (22) व सलमान (23) बाइक से शनिवार की शाम को वापस लौट रहे थे। चुनहा पुरवा के पास अचानक आई गाय बचाने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर गिर गई। इससे दोनों घायल हो गए। बाइक सवार सत्येंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तरौंहा निवासी संजय सिंह (31) तरौंहा के पास बने ब्रेकर में बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेेट पहने था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें