फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घरेलू विवाद के चलते महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने घर के अंदर साड़ी से फंदा लगा लिया। यह देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को ग्रामीणों की मदद से फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरागोकुलपुर निवासी रूबी देवी (30) की शनिवार की रात पति सोनू कोटार्य से घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद महिला ने देर रात को घर के अंदर अपने कमरे में जाकर साड़ी से फंदा लगा लिया। रविवार की सुबह सुबह जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी परिजनों ने सीतापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो गई।
सीतापुर चौकी प्रभारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के अनुसार घरेलू विवाद के चलते रूबी ने यह कदम उठाया है। पति अक्सर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। मृतका के तीन पुत्रियां है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें