फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर वन्य जीव विहार के झलमल में लगी आग

विज्ञापन
फोटो-1- कोटा कंदैला गांव से सटे जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मानिकपुर वन्य जीव विहार स्थित झलमल के जंगल व कोटा कंदैला के जंगलों में सोमवार को आग लग गई। आग जंगल में फैलती ही जा रही है। जबकि सीमा से सटे मध्यप्रदेश के मझगवा क्षेत्र के जंगल में दूसरे दिन भी आग सुलग रही है। मानिकपुर उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव सहित वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और वनकर्मियों को आग बुझाने के लिए लगाया।
विज्ञापन

एक सप्ताह से आग लगने की घटनाएं जिले में बढ़ने लगी हैं। सोमवार को मानिकपुर क्षेत्र के टेढ़वा गांव के पश्चिम दिशा के झलमल सहित कोटा कैंदाला के जंगल में आग लगी हुई है। जिससे जंगल में लगे झाड़-झंखाड़ जल रहे है। धीरे-धीरे आग बढ़ने से जंगल की संपदा भी जल रही है। आग लगने से जीव जंतु भी भागने लगे हैं।
लगातार आग लगने की घटनाएं होने से वन में लगे पेड़ भी जल रहे है। अभी तक आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें जिला मुख्यालय के पास स्थित देवांगना का जंगल सहित जिले से सटे मध्यप्रदेश के इलाके स्थित मझगवा वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर, गौहानी के अलावा सिंहपुर वन परिक्षेत्र के गांड़ा के जंगल में रविवार को आग लगने की घटनाएं हुईं। आग जंगल में फैलती जा रही है।
विज्ञापन

लपटों के साथ ही जंगल में चारों तरफ धुआं नजर आ रहा है। बुझाने के लिए वन विभाग की टीम के साथ ही फायर ब्रिगेड के जवान भी लगे हैं, लेकिन दूसरे दिन सोमवार को भी आज सुलग रही थी। वन विभाग के डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि जंगल में स्थित झाड़ झंखाड़ में ही अभी आग लग रही है। जिसकी सूचना मिलते ही वन कर्मी बुझा देते है। बताया कि आग की घटनाएं रोक ने के लिए वन विभाग की तरफ से जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें जंगल में जलती बीड़ी व सिगरेट न फेंकने व आग लगते ही बुझाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें