फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
फोटो नंबर-20- अनशन पर बैठे किसान व भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। ग्राम लबेद खंडेहा में पीसीएफ केंद्र का धान खरीद केंद्र न खोले जाने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामसिंह राही के नेतृत्व में किसानों ने मऊ एसडीएम कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि कई बार एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील परिसर मऊ में अनशन पर किसान राजेंद्र सिंह, मान सिंह, इंद्रपाल सिंह, बद्री प्रसाद, श्रवण कुमार, रमेशचंद्र आदि बैठे। दर्जनों किसान उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान समस्याओं से रूबरू होने के लिए 18 दिसंबर को जिले में आ रहे हैं।
अनशन स्थल पर शैलेंद्र सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, रामकरण सिंह, नरेश तिवारी, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, तीरथ प्रसाद, शत्रुघ्न सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, हनुमान पाल, रमेशचंद्र पाठक, राजकुमार, विजय सिंह, विजय बहादुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें