फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकर कराएं गांवों का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। ब्लाक क्षेत्र में नवनिर्वाचित बीडीसी व प्रधानों का सम्मान समारोह का आयोजन मानिकपुर ब्लाक में किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने प्रधानों व बीडीसी सदस्यों से कहा कि गांव का विकास कार्य मिलकर करें। वही सदर ब्लाक के प्रधानों को कालूपुर स्थित मंदाकिनी हाल में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्र्ता ने लंबा संघर्ष किया है। विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार चार चाल में जिले में कई विकास कार्य किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि गांव के विकास के लिए जिला पंचायत के माध्यम से हर संभव सहायता दी जाएगी। ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानों के साथ मिलकर गांवों का विकास कार्य किया किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल, आलोक पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, हरिओम करवरिया, जिला मंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष सुशील, आशीष, श्रवण, गणेश सहित अर्पित जयसवाल मौजूद रहे। वही सदर ब्लाक प्रमुख गोमती देवी, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुलाब सिंह ने भी बीडीसी व प्रधानों को सम्मानित कर संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें