बरगढ़। तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनींवा ने जमीरा कृषक उत्पादन संगठन किसान गोष्ठी का आयोजन राजकीय इंटर कालेज बरगढ़ मेें किया। जिसमें एफपीओ बनाकर खेती करने की जानकारी दी गई।
गनींवा केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा चंद्रमणि त्रिपाठी ने कहाकि भारत सरकार का प्रयास है कि किसान एफपीओ से जुड़कर खेती करे। हर किसान प्रतिमाह एक हजार रुपये जमा करके समूह बनाकर उत्पादक संघ के माध्यम से उन्नति खेती, पशुपालन, मशरूम, आदि का कार्य करे। वैज्ञानिक कमलाशंकर शुक्ला ने कहा कि मृदा का नमूना एकत्रीकरण कर पोषक तत्वों प्रबंध करे। वैज्ञानिक विजय कुमार ने कहा खेतों में पोषक तत्व बनाये रखने के लिए हरी खाद एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस मौके पर किसान ओम नारायण ने अपने गठित जमीरा कृषक उत्पादन के कार्यों की जानकारी दी।