फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकली भेजा गया उत्पात करने वाला हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल के बेकाबू हाथी को नियंत्रित करने के बाद गुरुवार को देवकली गांव भेज दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल और पूर्व विधायक के यहां जाकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

शहर के प्रयागराज रोड पर पिपरावल पुल के पार बुधवार को अचानक एक हाथी सड़क किनारे दुकानों में घुसने लगा। कई दुकानदारों की बाहर रखी सामग्री का नुकसान भी किया। इससे आसपास के क्षेत्र में दहशत हो गई। यह हाथी सपा के पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल की देखरेख में रहता है। बताया जाता है कि यह हाथी डाकू ददुआ ने पाला था। उसकी मौत के बाद अब इसकी देखरेख पूर्व विधायक कर रहे हैं। पिपर
ावल पुल के पास ही उनके आवास के पास हाथी बंधा था, जिसे महावत एक दिन पूर्व ही लेकर आया था। हाथी के उग्र होने और उत्पात मचाने पर दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग गये। वन विभाग की टीम और महावत के आने के बाद हाथी पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि आवास में बंधा हाथी जयसिंह जंजीर तोड़कर भाग गया था। यह हाथी कई बार उत्पात मचा चुका है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि पूर्व विधायक को हाथी के उत्पात मचाने को लेकर पहले भी नोटिस दिया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पूर्व विधायक ने कहा कि उनका पालतू हाथी है। किसी को नुकसान नहीं किया है। इसकी देखरेख के लिए महावत रखे हैं। फिलहाल उसे गांव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें