मऊ(चित्रकूट)। खेत से लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मऊ थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव निवासी किसान सुंदरलाल (65) रविवार शाम को अपने खेत से होकर पैदल घर आ रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन तुरंत सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रात को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।