Equal competition for senior category in Kabaddi
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रमापुर गांव में दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर स्तर की कराई गई। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान राममंत्र गर्ग के नेतृत्व में हुआ।
जूनियर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम के कैप्टन विजय कुमार और उपविजेता टीम के कैप्टन कमल कुमार पांडेय को 1600 रुपये और शील्ड प्रदान की गई। सीनियर वर्ग में फाइनल में दोनों टीम का मुकाबला बराबरी पर छूटा। कैप्टन रामानंद पांडेय व कैप्टन चंद्रप्रकाश यादव को पुरस्कार मिला। इस मौके पर सूरज भान गर्ग, राम नरेश गर्ग, शिवसागर गर्ग, वीरेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।