फोटो-1- शहर के नई बाजार में तैयार होकर रखी देवी मूर्तियां, आज होगी इनकी स्थापना। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। नवरात्र पर्व की आज से शुरुआत हो गई है। देर रात तक मंदिरों को सजाने का क्रम जारी रहा। माता रानी के आकर्षक परिधानों की दुकानें भी सजी रहीं। मंदिरों की सजावट के लिए लोग दिनभर खरीदारी करते रहे। इस बार कोरोना गाइड लाइन का पालन विशेष तौर पर कराया जाएगा।
बुधवार की देर शाम से ही मातारानी के दरबार जिले भर में सजे नजर आए। चुनरी, लहंगा, फूल माला और माता के प्रसाद की दुकानें भी सजी रहीं। श्रद्धालु भक्त पूजन के लिए सामग्री की खरीदारी करते रहे। भगवताचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया कि प्रतिपदा इस बार सात अक्तूबर को मिल रही है। दोपहर में अभिजीत मुहूर्त मेें कलश स्थापना करना चाहिए।