फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हुंकार भरेंगे बिजली कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उप्र बिजली कर्मचारी संघ के दक्षिणांचल कमेटी आगरा का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन चित्रकूट में आज से शुरू होगा। जिसमें अधिकारी कर्मचारी अपनी विभागीय समस्याओं के समाधान कराने को लेकर आपसी विचार विमर्श करेंगे। इस सम्मेलन में दक्षिणांचल विद्युत वितरण आगरा के प्रबंध निदेशक अमित किशोर के अलावा सांसद व राज्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उप्र बिजली कर्मचारी संघ के सम्मेलन स्वागत समिति के संरक्षक रामलाल पाल ने बताया कि यह सम्मेलन रामायण मेला परिसर में 3 व 4 अक्टूबर को होगा। जिसकी तैयारी हो चुकी है। सम्मेलन में अधिकारी कर्मचारी विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अगले आंदोलन और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाएंगे। इसमें मुख्य अभियंता बांदा इं.बीके झा, उप्र बिजली कर्मचारी संघ लखनऊ के मुख्य महामंत्री का. महेंद्रराय, का. केएस रावत व का. अमीनुददीन आदि का संबोधन होगा। स्वागत समिति में चित्रकूट के वकील राम, लक्ष्मी पाल, नंदकिशोर, उमतलाल, गुड्डू, सुशील जोशी, अनिल यादव, आनंद पाल व शिवसागर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें