फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा और लिंग भेद की जानकारी दी

विज्ञापन
फोटो-10- महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधन करती समाजसेवी माया देवी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। छात्राओं को घरेलू हिंसा, लिंग भेद व बाल मजदूरी की जानकारी दी गई। किसी भी तरह की दिक्कत पर पुलिस की मदद लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी माया देवी ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो गई है। वह स्वावलंबी बनकर काम कर रही हैं। यदि कोई महिला घरेलू हिंसा से पीड़ित है तो इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें। कम आयु में विवाह करना अपराध है। महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही है। अपने भविष्य को बनाने के लिए संघर्ष कर सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

संध्या गुप्ता ने बाल मजदूरी के विषय में बताया कि किशोरों से मजदूरी कराना अपराध है। यदि कोई दुकानदार व अन्य इनसे मजदूरी करता है तो इसकी जानकारी जरूर दें। इस मौके पर प्रधानाचार्य पुष्पा वर्मा, महेंद्र सिंह, राधा देवी, आरती देवी रितु, द्विवेदी, संतोष कुमार, रंजना गर्ग, राजेश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें