फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर पलटने से चालक की मौत, क्लीनर घायल

विज्ञापन
फोटो-1- भरतकूप के गोंडा पहाड़ मार्ग पर पलटा डंपर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। अनियंत्रित डंपर के पलटने से चालक की मौत हो गई। डंपर पहाड़ो पर पत्थर ढोने के लिए जा रहा था। हादसे में क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को गाेंडा पहाड़ से पत्थर ढुलाई में लगा डंपर जैसे ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से पहाड़ की ओर जाने लगा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंपर में दबे चालक व क्लीनर को किसी तरह बाहर निकाला।
गाेंडा निवासी डंपर चालक जगन्नाथ वर्मा (28) पुत्र श्रीकेशन की मौके पर मौत हो गई। क्लीनर गोंडा निवासी संजय वर्मा (35) पुत्र लाला भइया गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर में एक और युवक सवार था, जो कि हादसे के वक्त कूद गया था। उसे मामूली चोट आई है। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार और 108 एंबुुलेंस के ईएमटी आनंद कुमार वाहन के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें