चित्रकूट। कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रसन्न पाटकर को पिकासो अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला शिविर एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन कोलकाता की बीएम फाइन आर्ट एंड कल्चर आर्ट गैलरी संस्था द्वारा किया जाता है। साल 2021 का पिकासो अवार्ड के लिए महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रसन्न पाटकर को चयनित किया गया। 21 अगस्त को ऑनलाइन उन्हें अवार्ड दिया गया। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के डा. पाटकर अपनी कला शैली में ऑयल कलर से पैच वर्क के लिए प्रसिद्ध हैं। इनकी कलाकृति का संग्रहण देश विदेश के अनेक कला दीर्घाओं एवं व्यक्तिगत संग्रह में देखा जा सकता है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक शिक्षकों एवं उनके विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। (संवाद)