चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। कहा कि धार्मिक सौहार्र्द बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि 10 बजे के बाद डीजे, लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लगाएं। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी दशा में नए लाउड स्पीकर न लगे।
उन्होंने कहा कि सफाई, पेयजल टैंकर, बिजली की व्यवस्था बेहतर होना चाहिए। कहा कि कोल गदहिया में भी स्वच्छता करा दिया जाए। मस्जिद व मंदिरों में लाउड स्पीकर की आवाज परिसर से बाहर न जाए। इसका अनुपालन सुनिश्चित करे। सीओ को निर्देश दिए कि धार्मिक कार्यक्रम, जुलूस को जिला प्रशासन से अनुमति लेकर ही आयोजित कराएं। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कर्वी जयदेव सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र बहादुर राय सहित संबंधित अधिकारी, धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक आदि उपस्थित रहे।