फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनरेतस पर्व में रामघाट में श्रद्धालुओं किया दीपदान

विज्ञापन
धर्मनगरी में दीपदान मेला के पहले दिन शाम को मंदाकिनी और रामघाट की सजावट ने श्रद्घालुओं का मन मोहा - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेले में आज धनतेरस पर श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। हजारों दीपकों से रामघाट जगमगाता नजर आया। परिक्रमा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मेला क्षेत्र मेें सुरक्षा के लिए यूपी और एमपी के पुलिस बल के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपदान मेला में धनतेरस पर्व में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मंदाकिनी नदी में स्नान किया। रामघाट पर दीप जलाकर दीपदान किया। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। तीर्थक्षेत्र जानकीकुंड, हनुमान धारा, सती अनुसईया आश्रम आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। जिलाधिकारी शुभांत कुमार शुक्ला व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल मेला का निरीक्षण किया।
नौ जोन बनाकर सुरक्षा व्यवस्था
चित्रकूट। धर्मनगरी मेें लगने वाले पांच दिवसीय मेला मेें व्यवस्था के लिए नौ जोन व 18 सेक्ट्ररों में बांटा गया है। 16 सीओ, 32 निरीक्षक व 206 उप निरीक्षकों समेत लगभग एक हजार फोर्स तैनात है। वही बेरिकेडिंग, बैरियर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। मंदाकिनी नदी में कोई श्रद्धालु डूबे नहीं इसके लिए पीएसी के 50 जवान दो प्लाटून अलग-अलग श्रेणी में लगाए गए है। कामदगिरी परिक्रमा मार्ग और प्रथम- द्वितीय मुखारबिंद पर 30-30 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज की 320 बसें लगी थी। भीड़ को देखते हुए अब 20 अतिरिक्त बसें दौड़ाई जा रही हैं। शहर से लेकर रामघाट तक ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग के जवान खोजी कुत्ते के साथ मेला क्षेत्र में जांच पड़ताल में डटे हैं।
विज्ञापन

जाम से कई बार बिगड़ी यातायात व्यवस्था
चित्रकूट। दीपदान के लिए श्रद्धालुओं का चित्रकूट पहुंचने का सिलसिला जारी है। स्टेशन परिसर से लेकर रामघाट तक श्रद्धालुओं का रेला देखने को मिला। निजी साधनों, प्राइवेट वाहनों व जत्थों से आने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में परेशानी भी उठानी पड़ी। पुलिस ने चित्रकूट मप्र के पुराने घोरासी स्टैंड के पास से बैरीकेटिंग लगा दी गई है। इसी क्रम में हनुमानधारा स्थित कामतानाथ मार्ग पर भी यातायात सुचारू रखने के इंतजाम किये जा रहे हैं। रामघाट में श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिये मंदाकिनी तट पर नदी में बैरिकेडिंग लगाकर खतरे का संकेत लगाया गया।

धर्मनगरी चित्रकूट में शुरु हुए दीपदान मेले में मंदाकिनी किनारे दीपदान करते नन्हें श्रद्घालु। स- फोटो : CHITRAKOOT

धर्मनगरी चित्रकूट में शुरु हुए दीपदान मेले में मंदाकिनी स्नान के बाद जलार्पण करते श्रद्घालु। स?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें