फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार पर प्रदर्शन

विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यालय में घड़े लेकर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। स? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। आम आदमी पार्टी के प्रदेश में जल जीवन मिशन के क्त्रिस्यान्वयन में करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच को लेकर जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन कर तहसील परिसर पहुंचकर राज्यपाल संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत हुए घोटाले को लेकर मुख्यालय स्थित पटेल तिराहे पर मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि हर घर नल योजना के तहत पाइप लाइन सप्लाई का कार्य मैटेलिक्स नामक कंपनी को दिया गया। जिसका भ्रष्टाचार में लिप्त व निकृष्ट पाइप बनाने का इतिहास रहा है। सीईआईसी ने कंपनी को मानक विहीन पाइप बनाना बताया है। कई प्रदेशों में यह कंपनी ब्लैकलिस्ट है। बावजूद इसके प्रदेश में इस कंपनी को कार्य सौंपा गया है। मांग किया कि घोटाले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। इस मौके पर सुनील सिंह पटेल, सुमन विश्वकर्मा, कुबेर प्रसाद, मोहनलाल कुशवाहा, कमलेश सिंह, रामविलास, सुरेश सिंह, शिव प्रसाद साहू, अनिल शुक्ला, अंकित सिंह, लवदीप सिंह, गोविंद प्रसाद, रानी सिंह पटेल, श्रीकेशन, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें