फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर अनशन पर बैठे शिक्षक

Fri, 23 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर में अनशन पर बैठे शिक्षक। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 प्राथमिक शिक्षक संघ ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से बीएसए कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। जिसमें सदर ब्लाक समेत, मानिकपुर, पहाड़ी, रामनगर ब्लाक के शिक्षक शामिल हैं।  
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के आदेश न होने तक अनशन जारी रहेगा। जिला मंत्री लवलेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक के शिक्षक अनशन पर प्रतिदिन बैठेंगे। 23 तक मांग नहीं मानी गईं, तो 24 को बीएसए कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि आश्वासन के बाद भी मांग नहीं मानी जा रही हैं। जिससे विवश होकर धरना-प्रदर्शन व अनशन करने को मजबूर हैं।

ये शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे
चित्रकूट। क्रमिक अनशन पर बैठने वाले शिक्षकों मेें कर्वी ब्लाक से अनिल द्विवेदी, नवल किशोर त्रिपाठी, ओम प्रकाश, आलोक कुमार, सुनील कुमार, हेमराज गर्ग, विनोद त्रिपाठी, राजकिशोर मिश्रा, गोविंद्र दास मिश्रा, बालकृष्ण द्विवेदी, मऊ ब्लाक से प्रदीप अवस्थी, मनीष वर्मा, राजेंद्र प्रताप, धर्मेश पांडेय संजय गुप्ता, श्रवण कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, सुधीर, विक्रम गंगा प्रसाद। मानिकपुर ब्लाक से राकेश, हीरालाल, रामबाबू, शिवचरन, संगीता, ऊषा, शिवकुमारी, गोपाल, धर्मेंद्र सौरभ। रामनगर ब्लाक से राघवेंद्र त्रिपाठी, दिनेश सिंह, अनिल कुमार, दिनेश गड़रिया, व्यास नारायण त्रिपाठी, जगत नारायण त्रिपाठी, इंद्रजीत सिंह, धर्मवीर, कमलेश प्रसाद। पहाड़ी ब्लाक में रामभ्रद, अभिषेक पांडेय, मतगंजन प्रसाद, अनिल कुमार, सुनील नवोदित, कार्तिकेय मिश्रा, इच्छाराम प्रजापति, गोविंद्र सिंह, जितेंद्र पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें