फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर धाराएं हटाई विवेचक हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि घर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों के साथ पुलिस विवेचक ने पक्षपात कर बचाने की कोशिश की है। पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि विवेचक ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं को हटा दिया है। अब आरोपी उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला ने बताया कि इसी वर्ष 24 जून को पटाखा छुटाने के विवाद में पड़ोस के रोशन, गुड्डू व जितेंद्र ने घर मेें घुसकर उसको उसके पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट किया था। घर में रखे समान को तोड़ दिया। महिला व उसकी बेटियों के साथ अश्लीलता की थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेेचक दरोगा ने गंभीर धाराओं को हटा दिया है। मामले की जांच नये सिरे से कराकर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाये। पीड़िता ने विवेचक को भी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें