फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवाहे पर बाघ ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। सरभंगा के जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया। अन्य चरवाहों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। जिससे उसकी जान बच सकी। चरवाहे के हाथ में गंभीर चोट है, उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले के मानिकपुर क्षेत्र से सटे मप्र क्षेत्र के जंगल में पन्ना टाइगर रिजर्व से बाघ सरभंगा क्षेत्र के जंगल में आ जाते है। जिसमें इस समय एक बाघ जंगल में देखा गया है। बकरिया चराने गये इमरती गांव निवासी साकेत वाल्मीकि पर हमला बोल दिया। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। जानकारी होेने पर वन विभाग की टीम पहुंचकर जंगल का सर्चिंग कर रही है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि मप्र सीमा क्षेत्र की घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल चित्रकूट जिले क्षेत्र में अभी बाघ के किसी बस्ती के आस पास मूवमेंट की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें