चित्रकूट/पहाड़ी। मुख्यालय से सटे बनाडी में महिला और पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में पुरूष की मौत हो गई है। बनाडी निवासी रामबहोरी ने बताया कि बुधवार को उसकी बहू सुमित्रा को जहरीले कीडे़ ने काट लिया। इसकी जानकारी होते ही उसकी पत्नी बिट्टी देवी बेहोश हो गई।
उसे जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा ओरा गांव निवासी तीरथ लाल पुत्र शिवमंगल की बुधवार को गांव में सर्प ने काट लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।