फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (वित्रकूट)। थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव के एक वृद्ध की बृहस्पतिवार की देर रात को वृद्ध की मौत होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जता हंगामा किया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

अमिलिहा गांव निवासी धर्मपाल (67) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात को उनकी तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल लाये थे। मौत होने के बाद मृतक के परिवार के राजेंद्र आदि ने अस्पताल परिसर के पास ही हंगामा करना शुरु कर दिया। आरोप लगाया कि उनकी मौत स्वाभाविक नहीं है उनकी हत्या की आशंका जताई। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि इस सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और परिजनों को शांत कराकर जांच कराने का आश्वासन दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की सही जानकारी नहीं हो सकी। जिससे विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें