फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने की जनसुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कोतवाली कर्वी में थाना समाधान दिवस पर समस्याओं को सुना। भूमि विवाद संबंधी प्रकरण में राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच के बाद विधिक कार्रवई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आईजीआरएस, जन शिकायत, अपराध, महिला उत्पीड़न रजिस्टर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक कोतवली कर्वी राजीव कुमार सिंह, तहसीलदार संजय अग्रहरि, नायब तहसीलदार रामानंद मिश्रा, कानूनगो महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर बरगढ़, मानिकपुर व भरतकूप प्रतिनिधि के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में थाना बरगढ़, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कर्वी पूजा यादव व क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में थाना भरतकूप, क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम की अध्यक्षता में थाना मारकुंडी, क्षेत्राधिकारी एसपी सोनकर की अध्यक्षता में थाना राजापुर सहित समस्त थानों पर संबधिंत प्रभारी निरीक्षकों की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें