चित्रकूट। भारतरत्न नानाजी देशमुख के जन्मदिन शरद पूर्णिमा से प्रारंभ होने वाले पारंपरिक एवं समकालीन कला की सांस्कृतिक संध्या शरदोत्सव 19 से शुरू होकर 21 अक्तूबर तक यह कार्यक्रम होगा। जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कलाकार शामिल होगे।
शनिवार को उद्यमिता विद्यापीठ के सभागार में बैठक में दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, ग्रामोदय विश्वविद्यालय से डा.भरत मिश्रा, इं. कार्तिकेय द्विवेदी, पदमनाथ द्विवेदी, प्रबल श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, राजाराम प्रजापति सहित कार्यक्रम की व्यवस्था टोली ने इस कार्यक्रम की रणनीति बनाई। 19 को ऑनलाइन माध्यम से बनारस की प्रसिद्ध संगीतमयी रामलीला व राजस्थान का प्रसिद्ध लोक संगीत मांगणियार व गायक मनोज तिवारी की प्रस्तुति होगी। 20 को टीकमगढ़ के भजन गायक पंडित पवन तिवारी की भजन संध्या और मयूर एवं कृष्ण गीत नृत्य की प्रस्तुति होगी। 21 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रहेगा। कार्यक्रम सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय के विवेकानंद सभागार में प्रतिदिन शाम सात बजे से होंगे।