फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मार कर हत्या

Wed, 06 Dec 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला/चित्रकूट
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरियारीकला गांव में घर के बरामदे में सो रहे युवक की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि युवक के बगल में सो रहा पांच साल का उसका बेटा बाल-बाल बच गया। हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन



बरियारी कला  गांव निवासी किसान छेदीलाल केवट (39) मंगलवार रात अपने बेटे अजय (5) के साथ बरामदे में सो रहा था। उसकी पत्नी निर्मला और पांच बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। देर रात घर में आए हमलावरों ने छेदीलाल के सीने से सटाकर गोली मार दी। आवाज सुनकर उसकी पत्नी बाहर निकली तो हमलावर भाग निकले।

सूचना पर थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव हमराहियों के साथ गांव पहुंचे और आसपास हमलावरों की तलाश की। इसके बाद अपर एसपी बलवंत चौधरी सीओ विनीत सिंह के साथ पहुंचे और परिजनों के अलावा ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई बरमा केवट व पत्नी निर्मला दोनों ने अलग-अलग तहरीर देकर अलग-अलग लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। दोनों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है। छेदीलाल झाड़फूंक का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें