भरतकूप(चित्रकूट)। बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछतांछ की जा रही है।
चौकी क्षेत्र के भीखमपुर पहरा निवासी सुधा(24) पत्नी रूपचंद्र की बुधवार की सुबह गोंडा रेल लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। चौकी प्रभारी श्यामसुंदर सिंह ने बताया कि शिनाख्त के बाद मृतका के मायके व ससुरालीजनों को सूचना दी गई है। कुछ स्थानीय लोगों ने इसे आत्महत्या बताया है लेकिन किसी परिजन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मृतका के एक तीन माह की पुत्री है। उसका मायका बिसंडा जिला बांदा है।