फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में दो बहनों ने पंखे से लटक कर दी जान

Wed, 20 Sep 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव राजनगर में खाना बनाने के पीछे हुए विवाद में दो बहनों ने मंगलवार की रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह परिजनों को हुई तो आनन फानन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया कि वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। 
विज्ञापन

गांव राजनगर निवासी राजेश पुत्र माधव सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की शाम को वह और उसकी पत्नी गंगा स्नान करने नरौरा राजघाट गए थे। घर पर उसके पिता माधव सिंह और पुत्र सौरभ, श्यामसुंदर और उनकी बेटियां ज्योति कुमारी उम्र 18 साल और स्नेहलता उम्र 16 वर्ष मौजूद थीं। जब वह बुधवार की सुबह नौ बजे घर वापस आए तो पता चला कि दोनों बेटियों में खाना बनाने के पीछे कोई विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों ने पंखे में कपड़ा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों व वृद्ध पिता के कहने पर उन्होंने बेटियों का अंतिम संस्कार कर दिया। तहरीर में राजेश ने अपनी बेटियों के साथ अन्य किसी तरह की अनहोनी न होने के कारण पुलिस को सूचना न देने की बात कही है। यह भी कहा कि किसी शरारती व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। 
-------
- गांव से किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी थी, इस पर वह स्वयं और पुलिसकर्मी जब तक घटना स्थल पर पहुंचते, तब तक दोनों लड़कियों का दाह संस्कार हो चुका था। मृतक लड़कियों के पिता ने यह लिखकर दे दिया है कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केपी सिंह, थाना प्रभारी, सादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें