फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा

Thu, 17 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध मौरंग खनन की सूचना पर पहुंचे खनिज अधिकारी समेत विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। मारपीट की नौबत आने के पहले ही पुलिस के पहुंचने से ग्रामीण मौरंग लदा ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से पकड़ा है।


  बुधवार की रात को चौकी क्षेत्र के करारी स्थित चंदौल घाट से अवैध मौरंग खनन का काम चल रहा था। जिसकी सूचना पर खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देख वहां मौजूद खनन कराने वाले और मजदूर भाग खड़े हुए। खनिज अधिकारी के साथ टीम मौरंग लदा ट्रैक्टर लेकर लौटने लगे तो रास्ते में लगभग एक सैकड़ा ग्रामीणों ने पूरी टीम को घेर लिया।
विज्ञापन


खनिज अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों में पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद समेत कई लोग असलहे व लाठियां लेकर आगे बढ़े। तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इधर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर छोड़ने का दबाव बनाया। लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया।  लगभग आधे घंटे तक खनिज विभाग के अधिकारी व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोक होती रही।
विज्ञापन


इसी बीच कोतवाल सत्यपाल सिंह और भरतकूप चौकी प्रभारी मनीष जाट फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखते ही ग्रामीण भागने लगे। जिसमें दो ग्रामीणों को पुलिस ने पकड़ लिया है। खनिज अधिकारी की तहरीर पर आरोपी करारी निवासी प्रेमलाल पुत्र बउआ व रज्जू पुत्र श्यामलाल के खिलाफ मारपीट व खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें