फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी में तीन गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी गए मोबाइल बरामद किए। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की बात कही है।
विज्ञापन


एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि 29 दिसंबर की रात पुरानी बाजार में एक मोबाइल की दुकान से कई मोबाइलों और दो जनवरी की रात पर्यटक तिराहे से एक मोबाइल चोरी के मामले दर्ज किए गए थे। इसके लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और चौकी प्रभारी सीतापुर की अगुवाई में टीमें बनाई गई थीं।

उन्होंने बताया कि बीते दिन रात लगभग नौ बजे प्रभारी चौकी सीतापुर मधुसूदन मिश्रा और उप निरीक्षक विजय सिंह भदौरिया ने मुखबिर की सूचना पर नयापुल उतारा बाजार तिराहा रामघाट से सुनील कुमार पुत्र भुंडा निषाद, सुकरू पुत्र भगवानदीन निवासी रानीपुर भट्ट और राजेंद्र पुत्र अर्जुन निषाद निवासी टिकुरा थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कब्जे से चोरी गए मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरी का जल्द खुलासा करने पर टीम को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें