फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पहुंच से डाकू अभी बहुत दूर

Wed, 07 Jun 2017 11:28 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
एसओजी टीमें गठित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। पांच लाख तीस हजार रुपये के इनामी कुख्यात डाकू बबुली कोल और एक लाख पांच हजार के इनामी डाकू गोप्पा गैंग के छुटभैया सदस्यों में पुलिस पकड़कर भले ही कुछ राहत महसूस कर रही हो पर अभी गैंग के हार्डकोर सदस्यों के पास नहीं फटक पा रही है। माना जा रहा कि जब तक गैंग के हार्डकोड सदस्य पुलिस के हाथ नहीं आएंगे तो गैंग कमजोर नहीं होगा।
          गौरतलब है कि डाकू बबुली कोल व गोप्पा गैंग ने कुछ दिनों पहले कई वारदात को अंजाम दिया है। जिसमेें पुलिस की किरकिरी हुई थी। पुलिस अधिकारी दावे के साथ कर रहे थे कि डाकू बबुली कोल को मार गिराया जाएगा। इसके बाद डाकूओं की तलाश में पुलिस जंगल छान रही है। पुलिस के दबाव के चलते गैंग के साथ कभी-कभी चलने वाले गैंग के तीन सदस्य पुलिस के हाथ इस महीने आ गए हैं। जिनके पास से पुलिस तंमचा बरामद किया है जबकि गैंग के पास राइफल व बंदूके हैं। जिनको गैंग के हार्डकोर सदस्य लेकर चलते हैं। जिनकी पर छायी भी पुलिस को नहीं मिल पा रही है। इधर पुलिस से हुई मुठभेड़ में गैंग के पास आधुनिक हथियार भी देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

      पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में पकड़ गए गैंग के सदस्यों से पुलिस ने डाकू बबुली कोल गैंग के हार्डकोर सदस्यों के रहने व खाने के ठिकानों को पता लगा लिया है। जिनको मौका पाते ही दबोच लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें