फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से फरार डकैत को पुलिस ने दबोचा

Thu, 28 May 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
डकैत बलखड़िया गिरोह के हार्डकोर सदस्य और 15 हजार का  ईनामी डकैत चुन्नीलाल पुत्र हीरालाल (बरुई) को पुलिस ने बुधवार रात को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया हैं।
विज्ञापन


चार साल पूर्व पेशी से लौटते समय खुरहंड (बांदा) के पास सिपाहियों की सरकारी राइफल लूट कर फरार हो गया था। उधर, गैंग के एक मददगार को पुलिस ने दबोच कर तमंचा व कारतूस बरामद किए।

बुधवार को शाम भरतकूप चौकी प्रभारी अपने हमराही सिपाहियों के साथ बदमाशों की तलाश में कांबिग कर रहे थे। हड़हा-मानपुर मोड़ के पास चार संदिग्ध लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस कर्मियों के पीछा करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।
विज्ञापन


पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। चौकी प्रभारी आरबी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश चुन्नीलाल पुत्र हीरालाल (बरुई) है।

वह चार साल पूर्व पेशी से लौटते समय खुरहंड (बांदा) के पास सिपाहियों की सरकारी राइफल लूट कर फरार हो गया था। उस पर 15 हजार रुपए का ईनाम था। उसके पास से एक 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि दूसरा शिवफूल पुत्र कालू प्रसाद (बगहिया) है। उसके पास से 12 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें