फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ गए युवक का शव पटरी पर मिला

Wed, 31 Jan 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
राजेश गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चार दिन पहले युवती के साथ गए युवक का शव बुधवार सुबह शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर मिला। युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन, युवक के परिजनों ने युवती और उसकी मां पर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर बांदा के अतर्रा निवासी सरकार डीजे संचालक आशीष गुप्ता(27) पुत्र रामफल का क्षत-विक्षिप्त शव मिला। सूचना पर पहुंचे जीआरपी व सिविल चौकी के पुलिसकर्मियों ने उसकी जेब से मिले कागजात व मतदाता कार्ड के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्टेशन रोड अतर्रा निवासी अशीष के मामा राजेश गुप्ता ने बताया कि भांजे का अतर्रा निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग था। आशीष ने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर 27 जनवरी को युवती और उसकी मां ने साजिशन आशीष को मोबाइल पर फोन कर घर बुलाया। फिर आशीष के साथ युवती को भेज दिया।

 राजेश ने बताया कि 28 जनवरी तक आशीष का कुछ पता नहीं चलने पर अतर्रा थाने में इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि अभी उसे ढूंढों बाद में रिपोर्ट दर्ज कराना।
विज्ञापन

 इस बीच 29 जनवरी को युवती की मां ने साजिशन अतर्रा थाने में आशीष के खिलाफ युवती को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

बुधवार को उसका शव मिला। वहीं आशीष के साथ गई युवती का अभी कुछ पता नहीं चला है। इस मामले में राजेश ने युवती व उसकी मां के खिलाफ हत्या की तहरीर जीआरपी थाने में दी है। जीआरपी प्रभारी बृजभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इस संबध में अतर्रा थाने से भी संपर्क किया गया है।

आशीष अतर्रा में सरकार डीजे का काम करता था। वह इकलौता था। उसके पिता चित्रकूट में रहते हैं जबकि वह अकेले मां शांति देवी के साथ रहता था। मामा ने दावा किया है कि आशीष के मोबाइल में युवती व उसकी मां की सारी बातें रिकार्ड हैं। आशीष का मोबाइल घर पर ही छूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें