फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव

Sun, 13 May 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते विकास के परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहन के घर से रीवा जा रहे छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, इस मामले में कुछेक ने बताया कि चलती ट्रेन से गिरने पर मौत हुई है जबकि कुछ लोगों ने रेल पटरी किनारे जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात कर रहे हैं।  
विज्ञापन


रीवा मनगवंा के उलहीपुरवा निवासी विकास सिंह(21) पुत्र दलप्रताप सिंह सात मई को बहन के घर शंकरगढ़ आया था। शनिवार शाम को जब वह शंकरगढ़ से रीवा जाने के लिए निकला को उसका शव मानिकपुर शंकरगढ़ रेल पटरी किनारे मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह मय फोर्स पहुंचे।

उसकी जेब में मिले कागज व मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। रविवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 पोस्टमार्टम हाउस में के चाचा अमरनाथ सिंह ने बताया कि विकास की मौत का सही कारण नहीं पता चल पा रहा है। घटनास्थल पर कुछ लोगों ने बताया कि चलती ट्रेन से गिरा है और वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि रेल पटरी किनारे पर वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक एसआई को घटना स्थल व आसपास के लोगों से पूछताछ के लिए दोबारा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें