फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर छात्रा ने दी जान

Mon, 20 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के चलते इंटरमीडिएट की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि छात्रा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी सुरेश की छोटी बेटी काजल रविवार शाम को घर की छत पर बने कमरे में पढ़ाई कर रही थी।

अचानक उसने दूसरे कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। उसकी मां मंजू देवी ने बताया कि काफी देर तक काजल कमरे से नहीं आई तो वह कमरे पहुंची। कमरा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुल सका। खिड़की से देखने पर उसे दुप्पटे से फांसी के फंदे पर झूलते देखा तो वह चिल्ला उठी। चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मृतका कस्बे के आदर्श इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। वह एक भाई व दो बहनों में छोटी थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या के पीछे परिजनों ने बताया कि छात्रा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें