फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी समेत 53 के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 20 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में सपा व भाजपा कार्यकर्ताआें के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें जहां भाजपा के प्रत्याशी समेत तीन नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ लूट व मारपीट वहीं सपा कार्यकर्ताओं में दो नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तारी नहीं किया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के भयारा गांव में रविवार को हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी आवास का घेराव कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।

जिस पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता मनीष दुबे की तहरीर पर सपा कार्यकर्ता विनोद यादव व राकेश को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं सपा के विनोद यादव की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा सदर विधानसभा प्रत्याशी हरगोविंद सिंह, मनीष दुबे समेत तीन नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ लूट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विनोद यादव द्वारा दी गई तहरीर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर 25 हजार की नकदी, सोने की चेन लूटने व कई वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों ने जो तहरीर दी है उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें