फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए के विवाद में साथी की हत्या

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन अवस्था में बैठे मृतक के परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। जुए के खेल में विवाद होने पर साथियों ने ही अपने साथी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव को नाले के पास फेंककर भाग गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
विज्ञापन


     कोतवाली क्षेत्र के कसहाई रोड स्थित गोलतालाब के पास शनिवार की देर रात को स्थानीय अरविंद यादव (21) की हत्या कर दी गई। मृतक की मां शिवदुलारी ने बताया कि रात लगभग तीन बजे कोई फोन आया तो अरविंद उठा और बात कर घर से यह कहकर निकला कि दीपू व रामचंद्र से मिलकर आ रहा है।

इसके बाद वह नहीं लौटा। रविवार की सुबह उसका क्षतिविक्षिप्त शव घर से लगभग 100 मीटर दूर छोटेलाल के घर के पिछवाड़े नाले के पास मिला। उसके सिर व गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं।
विज्ञापन


      मृतक के पिता सुरेश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आरोपी दीपू,रामचंद्र के अलावा छोट्टन और बच्चा निवासीगण गोलतालाब जुआ खेलते हैं। उसके पुत्र को भी जुआं खेलने के दौरान पुलिस व आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए शामिल करते हैं। किसी बात पर अनबन होने पर उसके पुत्र की धारदार हथियार से वार कर इन्हीं लोगाें ने मार दिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

       इस मामले में कोतवाल साजिद अली खान ने बताया कि जुआं खेलने के दौरान ही विवाद हुआ है। नामजद चार आरोपियों में फिलहाल तीन को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। हत्या करने का मुख्य कारण की जानकारी बाद में होगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक भी दो बार चोरी व अवैध असलहा रखने में जेल जा चुका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें