फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Fri, 19 May 2017 11:50 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

:- आरोपी को पकड़ पुलिस ले किशोरी को बरामद किया
:- आरोपी जिला बदर और मांडा इलाहाबाद का निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी जिला बदर निकला। आरोपी इलाहाबाद के मांडा थानाक्षेत्र का निवासी है। जिसके पास तमंचा, दस कारतूस व चोरी की बाइक भी बरामद हुई।
 पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने तीन मई को थाने में अपनी 16 साल की पुत्री के अपहरण होने की रिपोर्ट बराखुरमा मांडा इलाहाबाद निवासी करन पांडेय पुत्र राजविनायक के खिलाफ दर्ज कराई। पुलिस ने किसी तरह 14 मई को अपहृत किशोरी को पहाड़ी के पास से ही बरामद कर लिया था। इसके बाद उसके पिता ने पुत्री के बयान पर 15 मई को अपहरण करने वाले के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंगदप्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में गुरुवार की रात को ओबरी गांव के मोड़ पर आरोपी करन पांडेय को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके पास एक तमंचा, दस कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। वह इलाहाबाद क्षेत्र का निवासी है लेकिन नहरा गांव में रिश्तेदारी होने के कारण आता जाता रहता है। इस पर जिला बदर की भी कार्यवाही हो चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें