फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्रों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

Tue, 05 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी समारोह की तैयारियों के दौरान कार्ड वितरण को लेकर पिता-पुत्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार, पहाड़ी थानाक्षेत्र के बारामाफी गांव में शिवमोहन के परिवार में नातिन की शादी होनी है। जिसे लेकर सोमवार की शाम को निमंत्रण कार्ड वितरण को लेकर परिजन बातचीत कर रहे थे। तभी एक रिश्तेदार के घर कार्ड न पहुंचने की जानकारी होते ही शिवमोहन की पत्नी जगदेइया ने अपने पुत्र रामभरोसे को उलाहना दिया।

जिससे नाराज पुत्र ने मां को डांट दिया और डंडे से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसी बात को लेकर मौजूद लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे को मारने पीटने लगे। जिसमें शादी समारोह में शामिल होने आई इंद्रसा पुत्री सीताराम निवासी लौली टीकामऊ बांदा के अलावा चुनबाद पुत्र शिवमोहन, शिवमोहन पुत्र मेंहदी, लालजी, किरन पुत्री रामबाबू, जगदेइया पत्नी शिवमोहन निवासीगण बारामाफी घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल शिवमोहन ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र रामभरोसा, रामबहोरी व उनकी पत्नी गेंदिया और संपतिया ने मारापीटा है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। मारपीट की जानकारी जरूर मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें