फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दंपती से सोने की चेन लूटी

Tue, 05 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
लखनऊ से लौट रहे स्कूटी सवार दंपती से सोमवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन लूट ली। चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को महिला ने धक्का दे दिया जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हालांकि इसके बाद तमंचे दिखाकर दंपती को डराते हुए लुटेरे भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर के दुर्गापुरी मोहल्ला निवासी मनीष मेहरोत्रा अपनी पत्नी पूजा मेहरोत्रा के साथ सोमवार की देर रात अपनी स्कूटी से लखनऊ से घर लौट रहे थे। सफेदाबाद के पास हाईवे ओवरब्रिज पर एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और महिला के गले की सोने की चेन लूटकर भागने लगे।

इस बीच महिला ने बदमाशों को धक्का दे दिया जिससे दोनों बदमाश बाइक समेत गिर पड़े। दंपती जब स्कूटी रोककर बदमाशों की ओर जाने लगा तो एक लुटेरे ने उन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से लखनऊ की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


बदमाशों के चुंगल से छूटने के बाद मनीष ने पुलिस कंट्रोल रूम को कई बार फोन किया पर फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके दंपती शहर की ओर चल दिए। कुछ देर बाद फिर पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया तो फोन रिसीव हुआ और फिर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आसपास चेकिंग की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें