घर में अकेली नाबालिग छात्रा से पड़ोसी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव का एक किसान दंपति रविवार की सुबह खेत की ओर गया था। घर में अकेली कक्षा सात की छात्रा थी। इसी बीच मौका लगाकर पड़ोसी उसके घर में घुस गया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। नाबालिग ने चिल्लाकर विरोध किया तो आस पास के कुछ लोग उसके घर के पास आ गए।
यह देखकर आरोपी पीछे के रास्ते से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग के परिजन घर आए और पूरी घटना जानने के बाद रैपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी और तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।