फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से वृद्ध किसान की मौत

Wed, 07 Jun 2017 11:32 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
BULL ATTACK
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरतकूप(चित्रकूट)। मवेशी चराने गए वृद्ध किसान पर अचानक सांड़ ने हमला कर दिया। इसके बाद उसे इस कदर घायल किया कि वृद्ध की जान निकल गई। घटना के बाद लगभग आधे घंटे तक शव खेतों के पास पड़ा रहा इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हुई। जब वहां से गुजरे एक ग्रामीण ने वृद्ध को लहुलुहान पड़ा देखा तो गांव में जानकारी दी। परिजन उसे अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की।
    जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के धौरहीमाफी निवासी बोधन प्रसाद प्रजापति (63) पुत्र पुन्नालाल प्रतिदिन की तरह मंगलवार की शाम को अपने मवेशी को लेकर खेतों की ओर गए थे। उनके पुत्र रामशरण ने बताया कि गांव के बाहर मिले एक सांड़ ने उनके पिता पर अचानक ही हमला कर दिया। इसके बाद कई बार दौड़ा-दौड़ाकर सांड ने उन्हें लहुलुहान कर भाग गया। घटना की जानकारी परिजनों को आधे घंटे बाद मिली। जबतक परिजन घटनास्थल पहुंचे तो बोधन के प्राण निकल चुके थे। इसके बावजूद परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

      घटना के बाद से गांव में शोक व्याप्त है। सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने पोस्टमार्टम हाउस में पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के पांच पुत्र एक पुत्री है। मृतक के नाम छह बीघे जमीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें